{"_id":"05653c7d1d7a0996dcb8bccead4cb242","slug":"the-woman-s-death-in-the-ditch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरने से महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Tue, 26 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल से घास लेकर लौट रही भनार गांव की एक महिला पांव फिसलने से खाई में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। भनार ग्राम पंचायत के समाल तोक निवासी गोविंद सिंह कोरंगा की पत्नी जौमती देवी (45) रविवार को गांव के जंगल से घास लेने गई थी। शाम पांच बजे जंगल से घर लौटते समय रास्ते में उसका पांव फिसल गया।
विज्ञापन
जिस कारण वह गहरी खाई में गिरकर घायल हो गई। उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। उसका पति मुंबई के एक कोल्ड स्टोर में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने महिला के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने शासन, प्रशासन से मृतका के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान पार्वती देवी, पूर्व प्रधान कुंदन सिंह कोरंगा, बीडीसी नंदी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल कोरंगा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन