फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The station incharge kept on searching, the whereabouts of Kemu's bus was not known.

Bageshwar News: स्टेशन इंचार्ज ढूंढते रह गए, केमू की बस का अता-पता नहीं

Tue, 11 Apr 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 11 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
The station incharge kept on searching, the whereabouts of Kemu's bus was not known.
बागेश्वर केमू स्टेशन में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
बागेश्वर। केमू की बसों के अनियमित संचालन से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बागेश्वर से वाया बेड़ीनाग, गंगोलीहाट होते हुए पिथौरागढ़ जाने वाली बस को यात्रियों के साथ ही बस स्टेशन के इंचार्ज भी ढूंढते रहे, लेकिन समय रहते न तो बस का पता चला, न चालक-परिचालक का। इस अव्यवस्था से यात्री कई घंटे तक परेशान रहे।
विज्ञापन

बागेश्वर से वाया बेड़ीनाग, गंगोलीहाट पिथौरागढ़ के लिए सुबह 6:30 बजे केमू की बस जाती है। मंगलवार को यात्री छह बजे से पहले ही स्टेशन पहुंचने लगे थे, लेकिन बस स्टेशन में बस न देखकर चिंतित हो उठे। जिस स्थान पर वाया गंगोलीहाट बस खड़ी होती थी, वहां पर सुबह 8 बजे वाया थल होते हुए पिथौरागढ़ जाने वाली बस लगी थी। यात्री स्टेशन में पूछताछ के लिए स्टेशन में गए तो वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। स्टेशन में मौजूद अन्य बसों के चालक-परिचालकों ने यात्रियों को बताया कि आज बस वाया गंगोलीहाट नहीं जाएगी।
विज्ञापन

सुबह करीब सवा छह बजे बस स्टेशन इंचार्ज धरणीधर जोशी स्टेशन पहुंचे। बस स्टेशन पर न देखकर वह बस और उक्त बस के चालक-परिचालक को ढूंढने लगे, लेकिन चालक-परिचालक का कोई पता नहीं चला। परेशान होकर कुछ यात्री टैक्सियों से और कुछ लोग सुबह आठ बजे वाया थल होते हुए पिथौरागढ़ को जाने वाली केमू बस से उड्यारी बैंड के लिए रवाना हुए। वहां से यात्रियों ने बेड़ीनाग, गंगोलीहाट के लिए वाहन पकड़े। इस बस से डाक भी जाती है। डाक सेवा भी मंगलवार को प्रभावित हुई। स्टेशन इंचार्ज धरणीधर जोशी का कहना था कि उन्होंने केमू के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नियमित बस सेवा का अकारण बाधित होना गलत है। इसका संज्ञान लिया जा रहा है। बस सेवाओं को बाधित नहीं होेने दिया जाएगा। इस पर सख्त नजर रखी जाएगी।
सुरेश डसीला अध्यक्ष कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड काठगोदाम (हल्द्वानी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed