फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The patient was carried 15 km on foot by a trolley to the hospital

Bageshwar News: मरीज को डोली से 15 किमी पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल

Thu, 14 Mar 2024 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 14 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
The patient was carried 15 km on foot by a trolley to the hospital
कपकोट (बागेश्वर)। आजादी के 75 साल बाद भी कपकोट विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में सड़क नहीं पहुंची है। इलाके के बीमार और गर्भवतियों को इससे सर्वाधिक नुकसान होता है। मंगलवार को नरगड़ा के आन सिंह राठौर (86) गंभीर रूप से बीमार हो गए थे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान भागीरथी देवी ने बताया कि गांव के लोगों ने बुजुर्ग को नरगड़ा से कपकोट तक 15 किमी डोली पर ढोया। सामाजिक कार्यकर्ता तारा सिंह राठौर ने बताया कि कपकोट पहुंचने के बाद 108 नहीं मिला। मरीज को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मरीज को लाने वालों में हीरा सिंह, पुष्कर सिंह, नंदन सिंह, गुमान सिंह, नारायण सिंह, परवीन सिंह आदि शामिल थे। नरगड़ा, भैंसुड़ी कुटेर गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक आने के लिए करीब 15 किमी पैदल चलना पड़ता है। इलाके में कोई बीमार हो जाए तो इन दोनों गांवों के लोगों के सिर पर मुसीबत आ जाती है। गांव के लोगों का कहना है कि नररगड़ा, भैसुडी-कुटेर क्षेत्र को जोड़ने के लिए कई वर्ष पहले आठ किमी सड़क मंजूर हो गई थी। अब तक सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन



इस बार नहीं देंगे वोट

कपकोट। सड़क निर्माण न होने से नाराज नरगड़ा, भैंसूड़ी-कुटेर के लोगों ने आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता तारा सिंह राठौर का कहना है कि लोकतंत्र में उन लोगों को किसी प्रकार की अहमियत नहीं दी जा रही है। इस बार दोनों ग्राम पंचायतों के लोगों ने मतदान न करने का मन बना लिया है। इस पर वह लोग अडिग हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

सड़क वन भूमि निस्तारित न होने के कारण लटकी है। वन भूमि का प्रस्ताव भारत सरकार के नोडल को ऑनलाइन कर दिया गया है। क्षतिपूरक पौधरोपण के लिए जमीन मिल गई है। वन भूमि निस्तारित होते ही सड़क का काम शुरू किया जाएगा।
-अमित पटेल, ईई, लोनिवि कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed