फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mumbai BNFC became champions after defeating Delhi 3-1 in the penalty shootout.

Bageshwar News: पेनल्टी शूटआउट में दिल्ली को 3-1 से हराकर मुंबई बीएनएफसी बनी चैंपियन

Fri, 18 Sep 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 18 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mumbai BNFC became champions after defeating Delhi 3-1 in the penalty shootout.
बागेश्वर के नुमाइश खेत मैदान में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अतिथि। 
बागेश्वर। फ्रेंड्स क्लब की ओर से नुमाइश मैदान में आयोजित स्व. चंदन राम दास स्मृति प्राइज मनी नाइन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। रोमांचक खिताबी मुकाबले में मुंबई बीएनएफसी ने पेनल्टी शूटआउट में गढ़वाल डायमंड दिल्ली को 3-1 से पराजित कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ जिसमें मुंबई की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने सफल आयोजन पर क्लब को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्लब अध्यक्ष मनोज कपकोटी और सचिव कमल साह जगाती ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विधायक पार्वती दास, विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मैच में निर्णायक की भूमिका नरेंद्र नंदा, प्रवीण रावत, अमल जखमोला और सनम ने निभाई। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष कुलदीप मेहरा, राजेंद्र प्रसाद साह, कोषाध्यक्ष नंदन सिंह, विधि सलाहकार गोविंद बल्लभ उपाध्याय,बसंत वल्लभ पाठक, मीडिया प्रभारी महेश पंत, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विजेता को 1.51 लाख रुपये और उपविजेता को 51 हजार का पुरस्कार
प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं पर इनामों की बारिश हुई। खिताबी मुकाबला जीतने वाली विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि और शानदार ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपविजेता रही टीम को 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी सौंपकर बधाई दी और उनके खेल कौशल की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed