{"_id":"58a87d3b4f1c1b931ad858a0","slug":"the-party-began-to-remove-those-involved-in-anti-party-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को निकालना शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को निकालना शुरू किया
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिला इकाई ने अनुुशासन समिति के अनुमोदन पर विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी और पार्टी प्रत्याशियों के विरुद्ध काम करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी से निलंबित करने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी के जिला कोर कमेटी और अनुशासन समिति की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में तय किया गया कि चुनाव के दौरान भीतर घातियों के जैसे-जैसे नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ भी पार्टी कड़ी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।
भाजपा जिला महामंत्री एडवोकेट सुरेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया की अध्यक्षता में हुई संयुक्त बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान जो लोग पार्टी और घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध काम कर रहे थे। उन्हें पार्टी ने अनुशासन समिति के अनुुमोदन पर निलंबित कर दिया है।
निलंबित होने वालों में नगर के गोविंद शाह जगाती, नगर पालिका में सभासद पुनीत शाह, भाजयुमो के प्रदेश सदस्य दिनेश मेहता, कमल पपोला, निहारिका कपकोटी, नवीन खोलिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष पांडे, सुरेंद्र धपोला, जिला मंत्री अंकित गोयल, पूर्व जिला मंत्री प्रशांत नगरकोटी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जीवन दफौटी, जिला सदस्य पंकज कांडपाल, महिला मोर्चा की विभाग संयोजक भगवती धपोला, युवा मोर्चा के दुग मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र रौतेला, कमस्यार मंडल मंत्री शेखर रावत, उपाध्यक्ष गोविंद बोरा, प्रेमा जगाती, कपकोट के पूर्व नगर मोर्चाध्यक्ष तनुज तिरूवा, भरत चंदोला और प्रदीप तिवारी शामिल हैं।