{"_id":"6a42b05d107ed8e5b006562e","slug":"the-kalamath-of-bhainskhal-stream-was-destroyed-due-to-rain-many-villages-of-kamsyar-valley-were-cut-off-from-communication-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126112-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बारिश से भैंसखाल गधेरे का कलमठ ध्वस्त, कमस्यारघाटी के कई गांवों का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बारिश से भैंसखाल गधेरे का कलमठ ध्वस्त, कमस्यारघाटी के कई गांवों का संपर्क कटा
विज्ञापन
कांडा। कमस्यारघाटी में रविवार की रात हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। बारिश के कारण जिला और पिथौरागढ़ को जोड़ने वाले पीएमजीएसवाई के खातीगांव-देवतोली-नरगोली-चंतोला मोटर मार्ग पर भैंसखाल गधेरे में बना कलमठ पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। कलमठ टूटने के साथ ही सड़क पर एक विशालकाय पेड़ भी गिर गया है, जिससे दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
सड़क बंद होने से चंतोला, ठांगा, नरगोली और भंडारीगांव समेत आसपास के दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इसके अलावा कमस्यारघाटी के प्रमुख बाजार बेड़ीनाग के लिए भी आवागमन बाधित हो गया है। मार्ग बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं, चिकित्सा सेवाओं और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को जिला मुख्यालय, कपकोट और कांडा में हुई बारिश से उमस से तो राहत मिली, लेकिन मार्ग बंद होने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।
बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग में भी दो चीड़ के पेड़ गिर गए, जिसके बाद लोनिवि ने तत्काल मशीन भेजकर मार्ग सुचारू कराया। पीएमजीएसवाई के एई नरेश पाठक ने बताया कि कलमठ पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण फिलहाल स्थायी मरम्मत संभव नहीं है। विभाग जेसीबी मशीन लगाकर पहले अस्थायी वैकल्पिक मार्ग बनाने का प्रयास कर रहा है। यदि इसमें सफलता नहीं मिली, तो यातायात बहाल होने में एक सप्ताह या उससे अधिक का समय लग सकता है। ग्राम प्रधान कुंदन बोरा, चंद्र राम, हीरा देवी, चंद्रशेखर रौतेला, राजू बनाई, बीडीसी सदस्य रवि रावत और कविता बोरा ने प्रशासन से शीघ्र यातायात बहाल करने की मांग की है।