{"_id":"6ac14badd83da2de7406caf5","slug":"childrens-future-in-a-quagmire-those-responsible-have-become-indifferent-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128487-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बच्चों का भविष्य दलदल में, जिम्मेदार बने बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बच्चों का भविष्य दलदल में, जिम्मेदार बने बेपरवाह
Sun, 04 Oct 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बंड-कंस्यारी मोटरमार्ग बारिश के बाद पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुका है। सड़क पर पसरे भारी कीचड़ और जलभराव के चलते वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों की परेशानी बेहद बढ़ गई है।
हालात इतने बद्दतर है कि छोटे-छोटे नौनिहालों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को उन्हें गोद में उठाकर कीचड़ भरे रास्ते से निकालना पड़ रहा है। बंड के ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि बारिश के बाद इस निर्माणाधीन मोटरमार्ग की हालत पैदल चलने लायक भी नहीं बची है।
सड़क किनारे बनी नालियां लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही और सारा पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। इसके चलते जगह-जगह गहरा कीचड़ और गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण आनंद सिंह भरड़ा, मोहन सिंह भरड़ा और विनोद सिंह ने बताया कि रोजाना जान जोखिम में डालकर बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने और सड़क को गड्ढा मुक्त व आवाजाही योग्य बनाने की गुहार लगाई है।