{"_id":"6ac14b65b7558221f10a599c","slug":"pressure-on-the-district-hospitals-emergency-ward-increased-due-to-two-consecutive-days-of-holidays-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128480-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: लगातार दो दिन अवकाश से जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: लगातार दो दिन अवकाश से जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर बढ़ा दबाव
Sun, 04 Oct 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लगातार दो दिनों के सार्वजनिक अवकाश के कारण जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भारी दबाव देखने को मिला। ओपीडी सेवाएं बंद रहने के चलते दूर-दराज के गांवों से पहुंचे मरीजों को अस्पताल की इमरजेंसी का रुख करना पड़ा। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच सेवाएं ठप रहने से मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी दिक्कतें हुईं।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को इमरजेंसी में इलाज के लिए 60 से अधिक मरीज पहुंचे। शनिवार को भी सुबह से ही मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा दर्ज किया गया। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में धान की कटाई, मड़ाई और फसल समेटने का काम जोरों पर चल रहा है। खेतों में काम करने के दौरान हाथ कटने, चोट लगने और अन्य शारीरिक समस्याओं से ग्रसित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। ओपीडी बंद होने के बावजूद इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ लगातार गंभीर व चोटिल मरीजों का प्राथमिक उपचार करने में जुटे रहे।