{"_id":"6ac14a59bb2d3f3d480d9cdd","slug":"pacs-employees-pen-down-strike-continues-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-128493-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पैक्स कर्मचारियों की कलम बंद हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पैक्स कर्मचारियों की कलम बंद हड़ताल जारी
Sun, 04 Oct 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। एम-पैक्स समितियों के कर्मचारियों की कलम बंद हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने बांह पर काला फीता बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया। शासन से समस्या समाधान करने की मांग की।
शनिवार को हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि 18 सितंबर से पैक्स समितियों में सूचनाओं, रिपोर्टों, बैठकों, मेलों और शिविरों का बहिष्कार किया जा रहा है। कहा कि नव गठिट एम-पैक्स का पंजीकरण निरस्त करने, सचिवों को सहकारिता ढांचे में शामिल करने, पदाेन्नति के अवसर सुनिश्चित करने समेत छह सूत्री मांगों को लिए कई बार शासन को अवगत कराया जा चुका है।
इसके बावजूद अभी तक अपेक्षित समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर कलम बंद हड़ताल जारी रखने और पांच अक्तूबर से देहरादून में धरना शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर हीरा बल्ल्भ भट्ट, जगदीश कालाकोटी, सुरेश शाही, खीम राम, घनानंद पांडेय, अंबा दत्त, राजेंद्र राम आदि मौजूद रहे।