{"_id":"8b868a1480cad52e4cee742cc9e0fa0a","slug":"the-city-has-readied-bagnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज रही बागनाथ की नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज रही बागनाथ की नगरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू, गोमती के पावन संगम स्थित भगवान बागनाथ की पौराणिक नगरी में 14 जनवरी से शुरू हो रहे कुमाऊं के सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। भगवान बागनाथ आदि देवालयों को बिजली की रंगबिरंगी मालाओं से सजाया गया है। नगर में स्वच्छता अभियान भी युद्धस्तर पर चल रहा है। बाहर से आने वाले व्यापारियों ने जगह घेरनी शुरू कर दी है। लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति को बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तरायणी मेले का उद्घाटन 14 जनवरी के अपराह्न होगा। उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए नगर पालिका परिषद मुस्तैद है। नगर की गलियों, पवित्र नदियों के तटों, स्नान घाटों को चमकाने का काम जोरशोर से चल रहा है। लोनिवि सड़कों की मरम्मत, डामरीकरण का काम तेजी से कर रही है।
विज्ञापन
लोनिवि, एनएच ने सरयू, गोमती पुलों में रंग रोगन कर दिया है। सिंचाई विभाग ने तटबंधों में रंगरोगन कर दिया है। ऐतिहासिक नुमाइशखेत में विकास प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों का निर्माण तेजी से चल रहा है। उधर नुमाइशखेत मैदान स्थित मेलास्थल रामलीला भवन को खूबसूरत बनाया जा रहा है। मेलास्थल पर मेलार्थियों, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चर्खे लगने लगे हैं।
विज्ञापन
सांस्कृतिक दलों की रिहर्सल तेज हो गई है। नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने बताया कि मेले के प्रस्तावित कार्यों को समय पर पूरा कर लिया जाएगा। नुमाइशखेत में विकास प्रदर्शनी के लिए 36 स्टॉलों का निर्माण कर लिया गया है।
उन्होंने नागरिकों, व्यापारियों को मेले को भव्य, आकर्षक बनाने के अलावा मेले के दौरान सफाई व्यवस्था चौकस रखने में पालिका को पूूरा सहयोग देने की अपील की है। स्थानीय व्यापारी दुकानों को मनमोहक ढंग से सजा रहे हैं। अनेक व्यापारियों ने मेले पर ग्राहकों को सामान पर विशेष छूट देने की योजना बनाई है।
बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, प्रधान पुजारी पूरन रावल ने बताया में मंदिरों में स्वच्छता अभियान तेजी से चल रहा है। मेलार्थियों, तीर्थ पंडितों को रहने के लिए समिति विस्तार उपलब्ध कराएगी। उन्हें ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाने, गरम, कड़क चाय पिलाने की व्यवस्था कर रही है।
महिला श्रद्धालुओं के स्नान की सुविधा के लिए टेंट लगाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से बागनाथ समेत अन्य देवताओं के दर्शन के लिए बढ़-चढ़कर आने की अपील की है। उन्होंने पुलिस से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है।