फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The banquet giving the swinging wire acceleration in the market of Kanda halva

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 13 Nov 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 13 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
The banquet giving the swinging wire acceleration in the market of Kanda halva
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पन्याली के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानधूरा-नानी पन्याली-डाग्टी मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से भी मिला। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोग सड़क निर्माण का विरोध कर इसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध को दरकिनार करते हुए सड़क निर्माण किया जाना चाहिए।  
विज्ञापन


बताया कि सड़क निर्माण की मांग बीते कई महीनों से की जा रही है। विरोध के कारण सड़क निर्माण अधर में लटका है। बड़ी पन्याली गांव के ग्रामीणों के विरोध के चलते निर्माण नहीं हो रहा है। कहा कि निर्माण से किसी के घर नहीं टूट रहे हैं और ना जमीन कट रही है। जिस स्थान से सड़क कट रही है वहां पहले से ही जिला पंचायत की छह फुट चौड़ी सड़क है। कुछ प्रभावशाली लोगों ने सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण किया गया है, जो कि विरोध का कारण बना हुआ है। सड़क पर हुए अतिक्रमण की जांच करते हुए अतिक्रमणकारियों को हटाया जाए और निर्माण कार्य शुरू किया जाए। सवाल संगठन ने भी सड़क निर्माण का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए तत्काल टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश कृषक, मंजू देवी, सुमित्रा पांडे, नंदी देवी, परुली देवी, तारा देवी, विधा देवी, नेत्र सिंह, उमेद सिंह, केदार सिंह, खुशाल सिंह, कमला देवी आदि थे। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने इस मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed