फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ministerial staff staged a protest in support of their seven-point demands

Bageshwar News: सात सूत्री मांगों के लिए मिनिस्टीरियल कर्मियों ने दिया धरना

Sun, 18 Oct 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ministerial staff staged a protest in support of their seven-point demands
बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते मिनिस्टीरियल कर्मी। संवाद
बागेश्वर। उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने पदोन्नति, वेतन संबंधी विभिन्न मांगों के लिए कलक्ट्रेट परिसर में एकदिवसीय धरना दिया। शनिवार को धरने पर बैठे कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन पर मांगों के संबंध में त्वरित निर्णय नहीं लेने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2005 से लंबित कलक्ट्रेट ढांचे का पुनर्गठन, कलक्ट्रेट को विशेष कार्यालय या विभाग का दर्जा देना और कनिष्ठ सहायक का शैक्षिक योग्यता के आधार पर ग्रेड पे 2800 रुपये निर्धारित करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के ग्रेड पे निर्धारित करने संबंधी शासनादेश जारी करने समेत विभिन्न मांग की। बताया कि इससे पहले 12 से 14 अक्तूबर तक कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed