फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI has demanded an impartial investigation into the corruption allegations leveled against Rekha Arya.

Bageshwar News: एनएसयूआई ने उठाई रेखा आर्या पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग

Mon, 19 Oct 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
NSUI has demanded an impartial investigation into the corruption allegations leveled against Rekha Arya.
कपकोट (बागेश्वर)। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति की ओर से लगाए गए कथित घोटालों और करीब 210 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाने के गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। रविवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कपकोट के सरयू पुल पर एकत्र होकर मंत्री का सांकेतिक पुतला दहन किया और जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीएम एक तरफ जीरो टॉलरेंस का दावा करते हैं, वहीं उनकी ही कैबिनेट मंत्री पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पारदर्शी जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए।
विज्ञापन

एनएसयूआई ने रेखा आर्या को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रेम दानू, सागर तिरुवा, सुमित तिरुवा, राजू गढ़िया, कमलेश कपकोटी और हरीश गढ़िया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed