बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान बागेश्वर ने 20 महिलाओं को टेडिशनल हैंड एंब्रायड्री कोर्स का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया। शिविर में महिलाओं को कंघी स्टेंड, की स्टेंड, पैन पॉट, मोबाइल कवर, पर्स आदि बनाना सिखाया गया।
नगर के सैंज में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षिका अनीता टम्टा ने कहा कि शिविर में प्रतिभागियों को जीवन संबर्द्धन शिक्षा के तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता और कानूनी जानकारियां भी दी गईं। प्रशिक्षण से महिलाओं को हुनरमंद बनाया गया है। महिलाएं स्वरोजगार कर सकती हैं या घर पर खाली समय में अनेक उत्पाद बनाकर बाजार में अच्छे दामों में बेच कर अपनी आय का साधन बना सकती हैं। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह खेतवाल ने कहा कि महिलाएं आत्मबल को जागृत कर मन में दृढ़ संकल्प लेकर इस कार्य को करें, जिससे उनके आगे की राह आसान हो जाएगी। चंदू नेगी ने कहा कि अपने हुनर को जगाना है और अपनी ताकत को पहचानना है। हेमलता बिष्ट, नेहा, अनीता, बीना आदि ने विचार रखे। संवाद