फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Talent will help the club reach the floor

प्रतिभाओं को मंजिल तक पहुंचाने में सहायक होगा क्लब

Thu, 14 Jul 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Talent will help the club reach the floor
कपकोट में स्पोर्टस क्लब के कार्यालय का शुभारंभ करते विधायक - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि विधायक ललित फर्स्वाण ने कार्यालय का शुुुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्लब क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को मंजिल तक पहुंचाने मे सहायक बनेगा। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ ही खेलों पर खास ध्यान देने को कहा। उन्होंने कार्यालय भवन के निर्माण के लिए अपनी निधि से दो लाख रुपये और केदारेश्वर मैदान में एनडीआरएफ भवन के एक हिस्से में निर्माण के दौरान ड्रेसिंग रूम बनवाने के लिए संबंधित विभाग से बात करने का आश्वासन दिया।

रामलीला मैदान में विधायक ने कहा क्लब के गठन से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करती हुई नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने कहा क्लब के निर्माण से क्षेत्र में खेल गतिविधियां बढ़ेेंगी। उन्होंने रामलीला मैदान में शौचालय निर्माण के लिए एक लाख रुपया देने की घोषणा की। ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने कहा कि खेल क्लब का गठन क्षेत्र के लिए शुभ संकेत हैं। सीईओ आरसी आर्य ने कहा कि खेलों से अनुशासन की सीख मिलती है। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने क्लब को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव राजेंद्र देव ने किया। क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. एमसी आर्य ने अभिनंदन पत्र और गणेश चंद्र उपाध्याय ने मांग पत्र पढ़कर मुख्य अतिथि को सौंपा।
विज्ञापन


पंडित जर्नाजन जोशी ने मंत्रोच्चार किया। मां उमा हाईस्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत जबकि एंजिल्स एकेडमी के बच्चों ने किधर का डाला घुघुती... तू एजा रे रंग रंगीलो मेरा पहाड़ा... गीत में मनमोहक नृत्य पेश किया। क्लब के अध्यक्ष प्रेम पुरी गोस्वामी ने सभी का आभार जताया। वहां ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख हरीश शाही, कांग्रेेस जिला महामंत्री किशन कठायत, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, क्लब के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 पदक विजेताओं को किया सम्मानित
 विधायक ललित फर्स्वाण ने रामलीला मैदान में दानपुर वैली स्पोर्ट्स  क्लब के कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर क्लब की ओर से बाक्सिंग, एथलीट, ताइक्वांडो, च्वाइक्वांडो में राज्य और राष्ट्रीय पदक विजेता 25 प्रतिभाओं को मेडल भेंटकर सम्मानित किया। इनमें कविता, राहुल, उमा महेश्वर, हिमांशु, राजीव, प्रेमा, दिनेश, भवान, प्रमोद, एंजल, चांदनी, कविता, तुलसी, कमल, गंगा, सुुंदर, हेमा, पूजा, भावना और हिमांशु ऐठानी समेत खेलों के कोच शामिल हैं। वहां सहायक क्रीड़ा अधिकारी जुबैद अहमद, बैडमिंटन खिलाड़ी हरेंद्र भाकुनी, युवा क्लब के अध्यक्ष कमल कपकोटी, तनुज तिरुवा, किरन उपाध्याय आदि थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed