फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Take aim and ration thumb

अंगूठा लगाओ और राशन लो

Fri, 14 Oct 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 14 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Take aim and ration thumb
बागेश्वर में बायोमैट्रिक पॉस मशीन के साथ सस्ता गल्ला विक्रेता। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 सरकारी राशन की दुकानों में अब पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद ही राशन मिलेगा। शासन की ओर से ट्रायल के तौर पर पहले चरण में प्रदेश के सभी 13 जिलों में दो-दो पॉस (प्वाइंट आफ सेल) मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इनका ट्रायल देखने के बाद धीरे-धीरे सभी सस्ता गल्ला की दुकानों में यह मशीनें लगा दी जाएंगी। खास बात यह है कि यह बायोमेट्रिक पॉस मशीन केवल आधार नंबर वाले उपभोक्ताओं को ही राशन देगी।  
अभी तक सरकारी राशन की दुकानों में खाद्यान्न सेल का रिकार्ड मैनुअल दर्ज किया जाता था। इसके तहत यूनिट के हिसाब से राशन नहीं मिलने या कालाबाजारी करने की शिकायतें मिलती रहती थीं। खाद्यान्न वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सस्ता गल्ला की दुकानों में पॉस मशीनें लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इस मशीन में एक सिम कार्ड लगेगा। इससे मशीन इंटरनेट से जुड़ी रहेगी। पहले चरण में सभी जिलों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो-दो मशीनें दी गई हैं।  इन मशीनों की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन से अन्य सस्ता गल्ला की दुकानों में भी मशीनें दी जाएंगी। राशन के लिए कार्ड धारक या कार्ड में दर्ज किसी भी सदस्य को मशीन में बने थंब प्वाइंट पर  अंगूठा लगाना होगा। इसके बाद ही कार्ड धारक को राशन मिलेगा। कार्ड धारक को मशीन से राशन की प्रिंटेड स्लिप भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मशीन के लगने से पूर्ति विभाग के अधिकारी हर दुकान में होने वाले राशन वितरण पर नजर रख सकेंगे। इस व्यवस्था से राशन वितरण में धांधली की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। बागेश्वर के डीएसओ जसवंत कंडारी ने बताया कि शासन से अभी दो पॉस मशीनें मिली हैं। जिले को मिली दोनों मशीनों को स्टॉल कर दिया है। निर्देशों के तहत मशीन से होने वाले खाद्यान्न वितरण संबंधी पूरा ब्यौरा शासन को भेजा जाएगा।


 गांवों में कैसे होगा संचालन
बागेश्वर। सस्ता गल्ला की दुकानों में पॉस मशीनें लगाने के प्रोजेक्ट पर काम तो शुरू हो गया है, लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा यह है कि उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जिलों में सभी ग्रामीण क्षेत्र अभी संचार सुविधा के दायरे में नहीं हैं। ऐसे में जिन गांवों में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता वहां की सस्ता गल्ला दुकानों का डेटा कैसे ऑनलाइन होगा, यह बड़ा सवाल है। हालांकि विभागीय अधिकारियों के अनुसार नॉन कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में सस्ता गल्ला विक्रेता मशीन से ऑफलाइन काम करेंगे। इसके बाद सप्ताह या महीने में पूूरा डाटा एक साथ ऑनलाइन कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed