{"_id":"57b356274f1c1b61556ead79","slug":"syancot-stone-and-sand-mining-in-the-fierce-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्यांकोट में पत्थर और रेता के अवैध खनन से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्यांकोट में पत्थर और रेता के अवैध खनन से भड़के लोग
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
वन पंचायत स्यांकोट में रेता और पत्थरों का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। खनन से बेशकीमती पेड़ पौधों को खासा नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने जलमानी गांव के कुछ लोगों पर अवैध खनन का आरोप मढ़ा है। गुस्साए सरपंच ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवैध खनन में लिप्त तत्वों की धरपकड़ करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
डीएम को दिए पत्र में वन पंचायत सरपंच शेर राम ने कहा कि इन दिनों स्यांकोट से जलमानी तक मनरेगा के तहत एक किमी जीप मार्ग बनाने के लिए जेसीबी लगी हुई है। इससे जहां बांज, फल्यांट, चीड़ समेत कई अन्य बेशकीमती पेड़ों को नुकसान हो रहा है। वहीं कुछ लोग रेता और पत्थरों का अवैध खनन करके वन पंचायत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने 20 जुलाई को एसडीएम से भी की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
अवैध खनन को रोकने के उन्होंने कई बार प्रयास कर दिए हैं। इस पर उन्हें धमकी मिल रही है। सरपंच ने डीएम से मामले की शीघ्र जांच कराकर अवैध खनन को शीघ्र रोकने और अवैध काम पर लगे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। प्रभारी डीएम एसएस जंगपांगी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन