फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   surma club won the match

सूरमा क्लब हल्द्वानी ने जीता वॉलीबाल मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
surma club won the match
कांडा के धपोलासेरा खेल मैदान में वॉलीबाल खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष बसंती देव। ? - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। धपोलासेरा में चल रही स्वर्गीय बहादुर सिंह धपोला मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता में सूरमा क्लब हल्द्वानी ने सिमकुना को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

सूरमा क्लब हल्द्वानी और सिमकुना बी के बीच तीन सेटों में मैच खेला गया। इसमें सूरमा क्लब ने लगातार दो सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता संयोजक भूपेश धपोला ने बताया कि 13 मार्च को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले धपोलासेरा के भदौरा खेल मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि कांडा कमस्यार में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने धपोलासेरा खेल मैदान के निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की और भदौरा पेयजल योजना के सुधारीकरण को लेकर भी बजट देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद धपोला, हीरा सिंह कर्म्याल, सूरज धपोला, संजय सिंह, इंद्र सिंह, डॉ. महेश धपोला, वीरेंद्र धपोला, उमेश धपोला, अशोक भंडारी, सविता नगरकोटी, भूपेश धपोला, हयात सिंह धपोला, मोहन सिंह धपोला, गोविंदी देवी, ठाकुर सिंह धपोला, राजेंद्र धपोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed