{"_id":"62dafacee28bea426f2a8f6b","slug":"sunaina-want-to-become-civil-servant-bageshwar-news-hld4699550130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्विसेज में जाना है सुनैना का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्विसेज में जाना है सुनैना का लक्ष्य
विज्ञापन
बागेश्वर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में सफल बच्चों को मिठाई खिलाते शिक्षक।संवाद न्यूज
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की छात्रा सुनैना पिलख्वाल रक्षा या सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। हालांकि उनका पहला फोकस ग्रेज्युएशन करने पर है।
सुनैना के पिता ठाकुर सिंह सेना में सेवा दे रहे हैं जबकि मां मंजू देवी गृहिणी हैं। वह अपने पिता से काफी प्रेरित हैं और उनकी तरह देश की सेवा करने का सपना देखती हैं। सुनैना मूल रूप से कांडा के मंतोली गांव की हैं। वर्तमान में उनका परिवार बागेश्वर के सैज में रहता है।
सफलता का मंत्र: सुनैना ने बताया कि सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य के प्रति केंद्रित होना बेहद जरूरी है।
नीट की तैयारी करेंगी वर्षा
कैच लाइन... 95 प्रतिशत
बागेश्वर: जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाली कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की छात्रा वर्षा टम्टा नीट की तैयारी में जुट जाएंगी। उनके पिता जगदीश कुमार टम्टा इंजीनियर और मां तुलसी टम्टा शिक्षिका हैं। वर्षा कहती हैं कि सफल होने के लिए विशेष तैयारी करने की जरूरत है।
विज्ञापन
इनसेट
सफलता का मंत्र: पढ़ाई पर पूरा फोकस होना जरूरी है। घर का बेहतर माहौल भी मददगार रहता है।
इंजीनियर बनना चाहते हैं हिमांशु
कैच लाइन... 94.40 प्रतिशत
बागेश्वर। जिले में तीसरा स्थान हासिल करने वाले हिमांशु का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। उनके पिता शंकर सिंह रावत व्यवसायी हैं जबकि माता नीमा रावत गृहिणी हैं। वह इंजीनियर बनकर अपने और परिवार वालों के सपने को साकार करना चाहते हैं।
इनसेट
सफलता का मंत्र: हिमांशु का कहना है कि किसी भी काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित होकर ही सफलता हासिल की जा सकती है।