{"_id":"663fb748d6d5a112560f7740","slug":"students-upset-due-to-two-exams-being-held-on-one-date-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-106446-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दो परीक्षाएं एक तिथि को होने से विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दो परीक्षाएं एक तिथि को होने से विद्यार्थी परेशान
Sat, 11 May 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 11 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के पंडित बीडी पांडेय परिसर में ज्ञापन देते अभाविप कार्यकर्ता। संवाद
बागेश्वर। आगामी 15 मई से वन विभाग स्केलर के पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। इन्हीं दिनों स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं भी हो रही हैं। अभाविप ने दोनों परीक्षाओं में भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए मामले का समाधान करने की मांग की है।
शनिवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति को ज्ञापन भेजकर बताया कि कई विद्यार्थियों को दोनों परीक्षाओं में भाग लेना है। एक ही समय पर दो परीक्षाएं होने से विद्यार्थी किसी एक परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। छात्र-छात्राओं ने समस्या का निदान करते हुए परीक्षा की तिथियों में बदलाव करने की मांग की है। इस मौके पर हरेंद्र दानू, कविंद्र रैखोला, खजान टंगड़िया, मुन्ना बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद