{"_id":"6aa6ed81b8e74f3409084665","slug":"torrential-rain-lashed-bageshwar-for-an-hour-four-rural-roads-were-closed-bageshwar-news-c-8-1-hld1014-833329-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश,चार ग्रामीण सड़कें हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश,चार ग्रामीण सड़कें हुई बंद
Mon, 14 Sep 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक हुई बारिश के बाद धूप खिली, लेकिन शाम चार बजे मौसम ने फिर करवट ली और एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई।
बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। असिंचित क्षेत्रों में धान की कटाई और मवेशियों के लिए घास काटने का काम शुरू हो चुका है, लेकिन बारिश से कटी फसल और घास भीगकर खराब होने की कगार पर है। वहीं, बारिश के कारण जिले की चार ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय के अनुसार बारिश से किसी प्रकार की जन या पशुहानि की सूचना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। संवाद