फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Student Protest over discrepencies in Results

परीक्षाफल की गड़बड़ी दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Student Protest over discrepencies in Results
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में प्राचार्य एसएस धपोला को ज्ञापन देते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद न्यू? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। परीक्षाफल में खामियों का आरोप लगाकर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के माध्यम से सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजकर परीक्षाफल की त्रुटियों का दूर करने की मांग की। जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एनएसयूआई छात्र-छात्राओं ने दिए गए ज्ञापन में कहा कि कई परीक्षार्थियों को एक समान नंबर दिए गए हैं। अधिकतर छात्र-छात्राओं को शून्य से लेकर सात, आठ तक ही नंबर दिए गए हैं। अंकों को देखते हुए विवि की मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिस प्रकार से परीक्षा में अंक दिए गए हैं, उससे विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

कहा कि कई छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल विवि के पोर्टल पर भी प्रदर्शित नहीं हो रहा है। छात्र-छात्राओं ने कुलपति से घोषित परीक्षाफल का दोबारा मूल्यांकन कर जल्द संशोधन करने की मांग की। कहा कि अगर समस्या का जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो एनएसयूआई आंदोलन करने को बाध्य होगी। वहां पर गुंजन थापा, निशा कालाकोटी, प्रीति बोरा, भावना भट्ट, प्रीति धपोला, हर्षित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed