फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   State food safety plan reviewed

राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा की

Sun, 31 Jan 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 31 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
State food safety plan reviewed

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


अध्यक्ष ऐठानी ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन कार्डों से संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि दोनों योजनाएं जनसुविधाओं से जुड़ी हुई हैं। इनके सही क्रियान्वयन के लिए पूर्ति विभाग, ब्लॉक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को आपस मिल बैठकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक फर्स्वाण ने कहा कि राशन कार्ड न बनने और गलती की शिकायतें आती हैं। उनका निस्तारण तत्परता से करने के निर्देश दिए। मानकों के आधार पर उपभोक्ताओं को खाद्यान्न समय पर बांटने के निर्देश दिए। उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में समय पर खाद्यान्न का भंडारण करने के निर्देश दिए।

जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने योजनाओं के तहत बने राशनकार्डों के बारे में बताया। बैठक में वन पंचायत आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, सदस्य भगत डसीला, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, बीडीओ संगीता आर्या, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed