{"_id":"58026b9b4f1c1b6c6128eeac","slug":"son-died-of-dengue-sting","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के डंक ने ली इकलौते बेटे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के डंक ने ली इकलौते बेटे की जान
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड के चीराबगड़ ग्राम पंचायत के परमटी तोक निवासी त्रिलोक सिंह कपकोटी के पुत्र कैलाश (22) डेंगू से मौत हो गई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गत वर्ष उसका विवाह हुआ था। कैैलाश की असमय मृत्यु से गांव में शोक की लहर है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार परमटी गांव के कैलाश मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। पिछले महीने उसे बुखार हो गया था। मुंबई के एक अस्पताल में लंबे इलाज के बाद भी बुखार नहीं उतरा। जांच में उसको वहां डेंगू होने की पुष्टि हुई। इस बीच उसका दिल्ली के डा. भीमराव अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उसने वहां अंतिम सांस ली। शनिवार सुबह उसकी गांव के समीप सरयू और रेवती के संगम पर अंत्येष्टि कर दी गई। बेटे की असमय मृत्यु से उसके पिता, माता विरमा देवी और पत्नी हेमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की माली हालत बेहद दयनीय है।
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी और गोविंद बिष्ट आदि ने कैलाश के निधन पर दुख जताटा है। ग्रामीणों ने विधायक और जिपं अध्यक्ष से शासन से मृतक के आश्रितों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।