फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Soldiers received training in forest fire control and CPR.

Bageshwar News: जवानों को मिला वनाग्नि नियंत्रण और सीपीआर का प्रशिक्षण

Fri, 22 May 2026 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 22 May 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Soldiers received training in forest fire control and CPR.
बागेश्वर। पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, उच्च स्तरीय अनुशासन और मानसिक सतर्कता बनाए रखने के लिए साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। एसपी जितेंद्र मेहरा के नेतृत्व में आयोजित परेड के दौरान जवानों को ड्रिल और स्क्वाड ड्रिल का कड़ा अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में परेड के उपरांत एसपी मेहरा ने वर्तमान में बढ़ते तापमान और जंगलों की आग की घटनाओं को देखते हुए जवानों को वनाग्नि नियंत्रण के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस बल को स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आग पर तुरंत काबू पाने के आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी पुलिस लाइन एएसआई चंदन भंडारी ने जवानों को आपदा प्रबंधन उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी। जवानों को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रस्सियों में लगाई जाने वाली विभिन्न महत्वपूर्ण गांठों के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed