फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Snow Fall in High Altitudes

Bageshwar News: ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात, बागेश्वर, गरुड़ में बारिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Snow Fall in High Altitudes
बागेश्वर के धाकुड़ी-खाती के टॉप में बुधवार को हुआ हिमपात। फोटो सौजन्य वन विभाग - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। बागेश्वर और गरुड़ में बारिश हुई तो कपकोट के पिंडारी ग्लेशियर वाले क्षेत्र में हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पुलिस ने ट्रैकिंग के शौकीन लोगों को खाती, वाछम आदि क्षेत्र में नहीं जाने और जो गए हैं उनको वापस लौटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बागेश्वर में दो और गरुड़ में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। कपकोट के निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन ऊंचाई वाले इलाके धाकुड़ी, द्वाली, फुरकिया, वाछम और खाती गांव की चोटियों में हिमपात हुआ। ग्लेशियर रेंज के रेंजर शंकर दत्त पांडेय ने बताया कि पिंडारी और कफनी ट्रैक में हिमपात को देखते हुए नवंबर से ही यात्रा बंद की गई है। फिलहाल क्षेत्र में कोई बाहरी पर्यटक या ट्रैकर नहीं है। जो चरवाहे जंगलों में रहते हैं, उनसे भी घर लौटने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम पल-पल बदल रहा है। आने वाले दिनों में पिंडर घाटी के गांवों में बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

इधर, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि जैंकुनी में बनी वन विभाग की चौकी में एक पुलिस कर्मी तैनात है। जो भी लोग ट्रैकिंग के लिए जा रहे हैं, उन्हें मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए वापस भेजा जा रहा है। क्षेत्रवासियों को भी संवेदनशील जंगलों में नहीं जाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौसानी और गरुड़ में झमाझम बारिश
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में मंगलवार रात झमाझम बारिश हुई। चार माह बाद बारिश होने पर काश्तकारों ने राहत की सांस ली। उधर, कौसानी, गरुड़, ग्वालदम, गागरीगोल में भी बारिश हुई। संवाद
अल्मोड़ा में 24 घंटों में 6 मिमी बारिश
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। हालांकि बाद में बारिश थमने के बाद हल्की धूप खिली, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।
बुधवार को जिला मुख्यालय सहित भैंसियाछाना, रानीखेत, सोमेश्वर सहित अन्य हिस्सों में रात के समय हल्की बारिश हुई। आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 9 और न्यूनतम तापमान 04 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम तापमान 02 डिग्री दर्ज किया गया।
कहां कितनी हुई बारिश
अल्मोड़ा -6 मिमी
रानीखेत -1.5 मिमी
सोमेश्वर -3.9 मिमी
भैंसियाछाना -6 मिमी
द्वाराहाट में 18 घंटे बाद बिजली बहाल
रानीखेत/द्वाराहाट। मौसम खराब होने के कारण द्वाराहाट क्षेत्र में 18 घंटे और रानीखेत क्षेत्र में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मंगलवार की रात आंधी-तूफान के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो बुधवार को पौने पांच बजे ठीक हुई। इस बीच लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं हुए। लोगों को भीषण ठंड का सामना भी करना पड़ा। इधर, ऊर्जा निगम के द्वाराहाट के जेई भूपाल सिंह ने बताया कि सकुनी गांव में पेड़ की शाखाएं लाइन पर गिर गई थी जिस कारण दिक्कतें हुई अब व्यवस्था बहाल हो गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed