फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Silver seized in Bageshwar

Bageshwar News: 11.550 किलो चांदी, 6.614 किलो नग बरामद

Thu, 24 Aug 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Silver seized in Bageshwar
बागेश्वर। चुनाव के लिए गठित पुलिस की फ्लाइंग टीम ने झिरौली थाना क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान 11.550 किलो चांदी और 6.614 किलो नग बरामद हुए। इन्हें जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

झिरौली के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में बुधवार को कठपुड़ियाछीना तिराहे पर चेकिंग की। इस दौरान स्कूटी को रोका गया। स्कूटी में ले जाए जा रहे पिट्ठू बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें सफेद धातु (चांदी) के जेवरात और नग बरामद हुए। स्कूटी चालक से सामान के ढुलान संबंधी कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा गया तो वाहन चालक कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। स्कूटी चालक ने अपना नाम राजू वर्मा निवासी बरफखाना, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ, हाल निवासी ज्वालादेवी वार्ड, तहसील रोड, बागेश्वर बताया।
विज्ञापन

बरामद सामान में पायल, अंगूठी, छत्र आदि का पन्नी सहित वजन किया गया तो उसका वजन 11.550 किलो और डिब्बे और पॉलीथिन में कई रंग के नग रखे गए थे। उनका वजन 6.614 किलो पाया गया। एसओ ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना कोई वैध प्रपत्र के उपरोक्त सामग्री को परिवहन करने से चुनाव को प्रभावित करने की आशंका के कारण यह माल जब्त किया गया। बागेश्वर के रिटर्निंग अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed