फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Severe cold increases asthma patients

कड़ाके की ठंड में अस्थमा के रोगी बढ़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Severe cold increases asthma patients
बागेश्वर जिला अस्पताल में रोगियों को देखते डॉक्टर। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कड़ाके की ठंड होने से जिला अस्पताल बागेश्वर में अस्थमा के रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है। मंगलवार को अस्पताल में 302 मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। जिसमें सर्वाधिक 90 मरीज अस्थमा से पीड़ित थे। ठंड बढ़ने से अस्थमा रोगियों की दिक्कतें बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

पहाड़ों में हो रही बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। शीत लहर की चपेट में आने से कई लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सांस, बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज इन दिनों इलाज के लिए अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एलएस बृजवाल के अनुसार ठंड का मौसम स्वास्थ्य के हिसाब से अच्छा माना जाता है। हालांकि अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर से ग्रसित व्यक्तियों के लिए यह मौसम कुछ समस्याएं भी लाता है। यदि कुछ सावधानियां बरती जाएं तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में अस्थमा के रोगियों की श्वांस संबंधी परेशानियां बढ़ती जाती हैं। सर्दियों में श्वास नलियां सिकुड़ने लगती हैं और कफ भी ज्यादा बनता है। इसके साथ ठंडे माहौल के कारण धुआं और वातावरण में घुले तत्व पूरी तरह आसमान में ऊपर नहीं जा पाते हैं। जिसके चलते अस्थमा की समस्या सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अस्थमा के रोगी इन बातों का रखे ख्याल
-धुएं से बचाव करें।
-धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलें।
-तेल वाली चीजों को खाने से परहेंज करें।
-घर को धूल और धुएं से मुक्त रखें।
-पूरी तरह गर्म कपड़ों से खुद को ढककर रखें और ठंडी चीजों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed