फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Servay in Jagthana

स्वास्थ विभाग की टीम ने जगथाना में सर्वे किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Servay in Jagthana
कपकोट के जगथाना में सर्वे करती आशा कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। बीते दिनों गलाघोंटू (डिप्थीरिया) से एक बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जगथाना में सर्वे किया। गांव में एक से 16 वर्षीय बच्चों की सूची तैयार करने के बाद टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी कपकोट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश रावत के निर्देशन में आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जगथाना समेत ग्रामसभा चचई, पुड़कुनी, कन्यालीकोट, चलकाना में एक से 16 साल तक के बच्चों की सूची तैयार की। जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें डीपीटी और टीडी के टीके लगाए जाएंगे। डॉ. रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर सर्वे कर रही है। सर्वे पूरा होने के बाद गांवों में डॉक्टरों की टीम भेजी जाएगी। चचई के बाद जगथाना में गलाघोंटू बीमारी से एक बच्चे की मौत से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जगथाना (कपकोट) निवासी कृष्णा (8) पुत्र प्रताप सिंह की बीते सोमवार को डिप्थीरिया के कारण जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मंगलवार को प्रताप सिंह की दोनों पुत्रियों तनुजा (4) और भूमिका (10) में बीमारी के लक्षण मिलने के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गलाघोंटू एक संक्रामक रोग है। बच्चों के साथ बड़ों को भी यह बीमारी हो सकती है। गले में सूजन, दर्द, खरांस, बुखार इस रोग के लक्षण है। इससे बचने के लिए बच्चों को डेढ़ से साढ़े तीन साल तक के बीच पेंटावेलेंट के तीन टीके लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed