{"_id":"587e56c24f1c1b3703effdb3","slug":"selection-of-wine-and-take-strict-action-against-those-distributing-money-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में शराब और पैसा बांटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में शराब और पैसा बांटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए तैनात कार्मिकों को आपस में तालमेल बनाकर के निर्देश दिए हैं। चुनाव को प्रभावित करने के लिए शराब और पैसा बांटने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
डीएम ने उड़न दस्ते टीम को दिन रात विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब का धंधा करने वालों और नकदी वितरित करने वालों पर सख्ती से निपटने को कहा। चेकिंग के दौरान अवैध शराब और नकदी ले जाते हुए कोई पकड़ा जाता है तो उसकी वीडियोग्राफी अवश्य कर लें। दुकानों में भी चेकिंग कर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाएं।
वाहनों की सघन चेकिंग करें। स्थैतिक और उड़नदस्ता टीम को हर समय क्षेत्र में बने रहने को कहा। कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो वह उन्हें तुरंत बताएं। पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह ने स्थैतिक और उड़न दस्ता टीम प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब बेचने वालों तथा पैसा बांटने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी समेत स्थैतिक एवं उड़नदस्ता टीमों के प्रभारी उपस्थित थे।