फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Science Workshop in GIC Bajyula

बाल वैज्ञानिकों ने बनाए पवन और जल ऊर्जा से चलित मॉडल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Science Workshop in GIC Bajyula
बागेश्वर के जीआईसी वज्यूला में विज्ञान कार्यशाला में मॉडल का निरीक्षण करते प्रधानाचार्य। संवा? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राइंका वज्यूला में विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने पवन ऊर्जा और जल ऊर्जा से संचालित होने वाले विभिन्न मॉडल बनाए। ऊर्जा के नवीनीकरण स्रोत की परिकल्पना को साकार करते हुए स्मार्ट हाउस का निर्माण किया। स्मार्ट हाउस का निर्माण इस विधि से किया गया कि मकान की छत और रास्ते से ही घर के लिए पर्याप्त बिजली पैदा की जा सके।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपक आर्या ने किया। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता आलोक पांडेय के निर्देशन में इंटरमीडिएट कक्षाओं के बाल वैज्ञानिकों ने कार्यशाला में भागीदारी की।
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिक रिया कबडोला, सावन, पवन थापा, नितिन जोशी, नेहा आर्या, गायत्री थापा, भावना गुरुंग, मोहित सती, अंकित, संदीप ने हवा और पानी से बिजली का निर्माण, प्लास्टिक की बोतल, निष्प्रयोज्य पाइप और बैटरी से वैक्यूम क्लीनर, डबल बैट्री ऑपरेटेड कार, एसी को डीसी में बदलने, घर को चोरों से सुरक्षित रखने के लिए लेजर अलार्म आदि का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला का आकर्षण स्मार्ट हाउस रहा। प्रवक्ता पांडेय ने बताया कि इस घर में उपयोग होने वाली बिजली बाहर से नहीं ली जाती, प्रकृति और विज्ञान के मेल से बिजली को तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण होने के बाद अब छात्र-छात्राओं को रोजाना नई बातें सीखने को मिल रही हैं। जल्द ही प्रयोगशाला के माध्यम से बाल वैज्ञानिकों को मिट्टी और पानी की रेडियोधर्मिता मापने के गुर सिखाए जाएंगे। वहां पर आरके मिश्रा, राजेश्वरी कार्की, हरीश फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed