फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SC college students burned an effigy of Tamta

महाविद्यालय के एससी छात्रों ने फूंका टम्टा का पुतला

Fri, 14 Oct 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 14 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
SC college students burned an effigy of Tamta
बागेश्वर में केंद्रीय राज्यमंत्री का पुतला जलाते अनुसूचित जाति के छात्र - फोटो : अमर उजाला
 भेटा गांव में हुए सोहन हत्याकांड में तमाम राजनीतिक दलों द्वारा राजनीति न करने की अपील के बावजूद राजनीति होने लगी है। दलित युवक की हत्या के मामले में दिए गए बयान पर पीजी कालेज बागेश्वर के एससी छात्रों ने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा का पुतला फूंक दिया। छात्रों का कहना था कि इस घटना के बाद से दलित समाज में भय व्याप्त है जबकि मंत्री स्थिति को सामान्य बता रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसबीआई तिराहे पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के अनुसूचित जाति के छात्रों ने कपड़ा राज्य मंत्री का पुतला फूंकते हुए कहा कि उनके बयान से सभी में रोष व्याप्त है। कहा कि मृतक युवक के परिजनों को मंत्री की ओर से कोई भी आर्थिक सहायता नहीं दी गई।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में मनीष कुमार टम्टा, सुरेश कुमार, शशांक वर्द्धन, कमलेश लोबियाल, रोहित टम्टा, अशोक लोबियाल, प्रियंका आर्या, हिम्मत, दिलीप, कैलाश, प्रकाश, विक्की टम्टा, विपिन, मनोज आर्या शामिल थे। इधर भाजपा के जिला महामंत्री राजेंद्र  उपाध्याय ने बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंकने को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा है कि सोहन की हत्या की घटना निंदनीय है। जिसका सभी को दुख है। हत्यारा पुलिस की  गिरफ्त में है। दोषी को कानून सजा देगा। इस मामले में कुछ लोग बेवजह राजनीति कर  रहे हैं। उनका कहना है कि यदि मृतक युवक और उसके परिवार के प्रति सच्ची सहानुभूति है तो इस मामले में राजनीति करने वालों को प्रदर्शन और जुलूस निकालने के बजाय उस परिवार की आर्थिक मदद को आगे आना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में क्या कहा था अजय टम्टा ने- 
‘भेटा गांव में हुई दलित युवक की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी को इस हृदय  विदारक घटना का बेहद दुख है। भेटा गांव में इस समय स्थिति पूरी तरह से  सामान्य है। कहीं भी जातीय संघर्ष जैसा कोई माहौल नहीं है। दोषियों को  कानून सजा देगा। इस मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए’।

रुढ़िवाद का होना चाहिए विरोध: रामप्रसाद 
बागेश्वर। सोहन हत्याकांड में कुछ लोगों द्वारा की जा रही राजनीति को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा ने गलत बताया है। उनका कहना है कि इस घटना का सभी वर्ग के लोगों को दुख है। इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उत्तराखंड में शिल्पकार निवास करते हैं। लोगों को मनुवाद या ब्राह्मणवाद का विरोध करने के बजाय रुढ़िवाद का विरोध करने की जरूरत है ताकि समाज की कमियां दूर हों। उन्होंने कहा है कि समाज में भाईचारा और प्रेम बना रहे इसका ध्यान रखने की सभी को जरूरत है। 


चंदन दास ने की सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील
बागेश्वर।  बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने शुक्रवार को भेटा गांव जाकर मृतक सोहन  राम के परिवार का हाल जाना। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए सभी से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने परिवार को अपनी ओर से  आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक से गांव के 10  परिवारों को विस्थापित करने और पीड़ित की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की  मांग की। इस पर विधायक ने कंपोनेंट प्लान से भूमि और भवन के लिए सरकार से वार्ता करने और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने के लिए हरसंभव प्रयास  करने की बात कही। उनके साथ खड़क सिंह टंगड़िया, दयाल कांडपाल, दिनेश जोशी  आदि उपस्थित थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed