फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   road causing danger to houses

निर्माणाधीन सड़क से आवासीय भवनों को खतरा

Thu, 05 Jul 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Thu, 05 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
road causing danger to houses
कपकोट में तोली में निर्माणाधीन सड़क का मलबा-बोल्डर और नीचे बसे आवासीय मकान। - फोटो : अमर उजाला
पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन तोली-बघर मोटर मार्ग से निकला मलबा और बोल्डर तोली के छह मकानों और सरकारी स्कूल के लिए खतरा बना है। मकान और स्कूल मलबे की जद में आ गए हैं। निर्माणाधीन सड़क पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। प्रभावितों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


निर्माणाधीन सड़क मार्ग से नीचे बसे गांव के आवासीय भवनों पर कभी भी मलबा और बोल्डर गिर सकता है। गांव में नारायण सिंह, रघुवर सिंह, लछम सिंह, गुमान सिंह, शिव सिंह, दान सिंह के मकान खतरे की जद में हैं। इसके साथ ही  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंचायत भवन पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के कामकाज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। क्षेपं सदस्य प्रकाश जोशी और प्रधान विमला देवी समेत ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसडीएम ने बताया कि संभावित खतरे का परीक्षण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बघर के ग्रामीण भी जता रहे खतरे की आशंका 
निर्माणाधीन सड़क से लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर बघर के ग्रामीण भी लगातार आवाज उठा रहे हैं। बघर में भी एक दर्जन से अधिक आवासीय भवन खतरे की जद में हैं। भवन निर्माण के मलबे से कुछ ग्रामीणों की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था, ठेकेदार पर अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीण समस्या को लेकर पिछले दिनों दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री का घेराव भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed