फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ritadh not found in the jungle leopard

रिठाड़ के जंगल में नहीं मिला तेंदुआ

Fri, 17 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/(गरुड़)बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/(गरुड़)बागेश्वर Updated Fri, 17 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

शिकारी लखपत सिंह रावत चार दिन से रिठाड़ के जंगल में नरभक्षी तेंदुए की रेकी कर रहे है लेकिन उन्हें तेंदुआ नजर नहीं आया। उधर जखेड़ा, गोमतीघाटी के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से भयभीत है। घाटी के ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने को कहा है। वन रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि तेंदुए को पिंजरे में कैद करने को विभाग रात-दिन रिठाड़, भतेड़िया के जंगल में रेकी कर रहा है।

शिकारी लखपत ने बताया कि वह हर एंगल से तेंदुए की खोज कर रहे है। उन्होंने बताया कि वन पंचायत सरपंच की बेटी कंचन को जिस तेंदुए ने मारा उसकी हरकतों से लगता है कि वह दो-तीन साल का हो सकता है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की वह रात-दिन खोजबीन कर रहे है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग से उन गांवों में शीघ्र पिंजरा लगाने को कहा है, जहां तेंदुआ रात में दस्तक दे रहा है। मांग करने वालों में लाहुरघाटी विकास मंच के अध्यक्ष ईश्वर परिहार, सुराग की प्रधान मोतिमा, नैकाना खुमटिया की प्रधान प्रेमा परिहार, छत्यानी के पूर्व प्रधान इंद्र सिंह बिष्ट, मनाखेत के पूर्व बीडीसी सदस्य नंदन सिंह बोरा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार रिठाड़ के आदमखोर तेंदुए को खतरनाक घोषित नहीं कर सकी है। इसकी बजाय वह जंगली जानवरों के हमले से मरने को वालों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की योजना बना रही है। इससे लगता है कि सरकार को आदमी से ज्यादा जंगली जानवर पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed