{"_id":"5accfc3f4f1c1b473d8b4617","slug":"removed-parked-vehicles-in-the-district-hospital-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल परिसर में पार्क किए वाहन हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल परिसर में पार्क किए वाहन हटाए
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
परिसर में खड़ी एंबुलेंस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल परिसर में पार्क किए गए बाहरी वाहन हटा दिए गए हैं। अब परिसर में केवल एंबुलेंस खड़ी रहेंगी।
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल परिसर को लोगों ने पार्किंग स्थल बना दिया था। बाहरी लोग वाहनों को परिसर में खड़ा कर रहे थे। इससे एंबुलेंस के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा था। यहां तक कि 108 वाहन परिसर से बाहर खड़ा करना पड़ रहा था। परिसर में वाहनों के पार्क होने से मरीजों को भी आवाजाही में असुविधा हो रही थी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसका संज्ञान लेकर डीएम रंजना राजगुरु ने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल बाहरी वाहन परिसर से हटाने के निर्देश दिए। अस्पताल प्रबंधन ने इस पर कार्रवाई करते हुए परिसर में खड़े वाहनों को हटा दिया है। अब वहां पर केवल एंबुलेंस खड़ी रहेंगी।
विज्ञापन