{"_id":"6a9af85f3c8cc734c40794be","slug":"drinking-water-supply-disrupted-for-three-days-water-distributed-via-tankers-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-127798-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तीन दिनों से ठप पेयजल आपूर्ति, टैंकरों से बांटा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तीन दिनों से ठप पेयजल आपूर्ति, टैंकरों से बांटा पानी
Fri, 04 Sep 2026 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ में टैंकरों से पेयजल लेते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़(बागेश्वर)। बीते दिनों भारी बारिश से गरुड़ गंगा का जलस्तर बढ़ने से पेयजल लाइन का अधिकांश क्षेत्र बह गया। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप होने से विभिन्न क्षेत्रों में जल आपूर्ति बाधित होने के कारण टैंकरों से पेयजल मुहैया कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों से पेयजल लाइन बाधित होने के कारण टीटबाजार क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित हो गई। लोगों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। पेयजल संकट को देखते हुए जल संस्थान ने शुक्रवार को गरुड़ और टीटबाजार में टैंकरों के माध्यम से पेयजल वितरित किया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता नीरज बिष्ट ने बताया कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन को दुरुस्त करने और नई लाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रविवार से पेयजल आपूर्ति सुचारू किए जाने की उम्मीद है। तब तक उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।