फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Relief for LPG, partial relief on Wednesday

रसोई गैस की किल्लत जारी, बुधवार को मिली आंशिक राहत

Wed, 09 Aug 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 09 Aug 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Relief for LPG, partial relief on Wednesday
एलपीजी - फोटो : SELF
जिले में रसोई गैस की किल्लत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। बुधवार को सिलेंडरों से लदा एक ट्रक यहां पहुंचा लेकिन वह भी कुछ ही उपभोक्ताओं को ही मिल पाया। कपकोट, गरुड़ और कांडा तहसील में लोगों का गैस की गाड़ी के इंतजार में पूरा दिन बेकार गया। सिलेंडर न आने से लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की है।  
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में रसोई गैस की आपूर्ति गत एक सप्ताह से ठप पड़ी है। गैस नहीं आने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस के चक्कर में उनकी दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है। बुधवार को हल्दूचौड़ स्थित प्लांट से 216 सिलेंडरों को लेकर एक ट्रक जिला मुख्यालय पहुंचा। एजेंसी कर्मियों ने इन्हें नदीगांव क्षेत्र के उपभोक्ताओं में वितरित कर दिया। अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ता गैस के लिए दिनभर परेशान रहे। उधर, कपकोट, गरुड़ और कांडा क्षेत्र में बुधवार को भी गैस की गाड़ी नहीं पहुंची। गैस नहीं आने से क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियां हो रही हैं। इधर, एजेंसी के स्थानीय प्रबंधक जीएस बाफिला ने बताया कि बुधवार को हल्दूचौड़ स्थित प्लांट से 216 सिलेंडर लेेकर एक ट्रक पहुंचा। नदी गांव क्षेत्र में सिलेंडरों का वितरण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो चार दिन के भीतर आपूर्ति सामान्य होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed