{"_id":"6ad28b36a2ee41c1270d5dbb","slug":"anti-drug-units-will-be-set-up-in-schools-and-colleges-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-128774-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्कूलों, कॉलेजों में होंगी एंटी ड्रग यूनिट गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्कूलों, कॉलेजों में होंगी एंटी ड्रग यूनिट गठित
Sat, 17 Oct 2026 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में एंटी ड्रग यूनिट स्थापित कर दी गई हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर गठित ये यूनिट शिक्षण संस्थानों में नशे की रोकथाम और विद्यार्थियों को जागरूक करने का काम करेंगी।
विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर एंटी ड्रग यूनिट विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगी। इसके साथ छात्र-छात्राओं की नियमित काउंसलिंग कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। यूनिट के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और शिक्षण संस्थानों में सुरक्षित माहौल तैयार करना है।