फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Body of a youth from Timla Bagar found on the banks of the Saryu River

Bageshwar News: सरयू नदी किनारे मिला तिमला बगड़ निवासी युवक का शव

Sat, 17 Oct 2026 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 17 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Body of a youth from Timla Bagar found on the banks of the Saryu River
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में खाईबगड़ पुल के पास सरयू नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने वहां शव देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पूछताछ करने पर मृतक की पहचान तिमला बगड़ ग्राम पंचायत निवासी नवीन मर्तोलिया (30) पुत्र हरीश मर्तोलिया के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तुरंत मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार नवीन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। घर के चिराग की असमय मौत से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन


......फोटो 16 बीजीएस 08 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed