{"_id":"6340727ad0a6f6516373a1bf","slug":"ramleela-kicks-off-from-11th-oct-bageshwar-news-hld4782663161","type":"story","status":"publish","title_hn":"घांघली में 11 अक्तूबर से होगा रामलीला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घांघली में 11 अक्तूबर से होगा रामलीला का आयोजन
विज्ञापन
बागेश्वर के घांघली में रामलीला की तालीम लेते कलाकार। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में कई स्थानों पर रामलीला संपन्न हो गई है तो कुछ स्थानों पर तैयारियां चल रही हैं। कांडा और घांघली में कलाकार इन दिनों तालीम ले रहे हैं। घांघली में 11 अक्तूबर को मंचन का शुभारंभ होगा।
शारदीय नवरात्र में ग्रामीण इलाकों में खेतीबाड़ी का काम भी चरम पर होता है, जिसे देखते हुए अधिकांश स्थानों पर रामलीला मंचन नवरात्र के बाद किया जाता है। घांघली में भी हर साल खेती का काम निपटाने के बाद रामलीला का आयोजन किया जाता है। खेतीबाड़ी समेटने के बाद अधिक संख्या में ग्रामीण रामलीला का आनंद उठाते हैं।
घांघली में रामलीला की शुरुआत 32 साल पहले हुई थी। उस समय मंच की सुविधा नहीं होने से खेतों में रामलीला का मंचन होता था। हालांकि बाद में कमेटी और क्षेत्रवासियों के सहयोग से रामलीला मंच का निर्माण कराया गया। रामलीला के संयोजक प्रमोद जोशी ने बताया कि इन दिनों कलाकार तालीम हासिल कर रहे हैं। उस्ताद केवलानंद पांडेय और गिरधर पांडेय कलाकारों को अभ्यास करा रहे हैं। रामलीला कमेेटी के अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी, उपाध्यक्ष दिनेश बिष्ट, व्यवस्थापक राजन सिंह अरोड़ा ने कहा कि कलाकार पूरी लगन से तालीम ले रहे हैं। आयोजन भव्य होगा।