{"_id":"6366ab4a89942e70a814c99c","slug":"ramleela-in-kanda-bageshwar-news-hld481041857","type":"story","status":"publish","title_hn":"भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला...
विज्ञापन
धरमघर की रामलीला के पहले दिन शिव की आराधना करता रावण परिवार। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा/धरमघर (बागेश्वर)। जिले के ग्रामीण अंचलों में रामलीला मंचन की धूम है। कांडा और धरमघर में भी रामलीला मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन नारद मोह से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक का मंचन किया गया।
कांडा के रामलीला मैदान में कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला में नारद मोह, रावण, विभीषण और कुंभकर्ण का भगवान शिव से वर मांगना, अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म तक का मंचन किया गया।
धरमघर में नट-नटी, सूत्रधार, नारद मोह, रावण का दोनों भाइयों के साथ मिलकर तपस्या करना, भगवान शिव से वरदान मांगना, राक्षसों का बढ़ता अत्याचार, भगवान श्रीराम के जन्म तक का मंचन किया गया। भगवान शिव के पात्र में पवन कार्की, पार्वती की भूमिका में गौरव पाठक, विभीषण बने राहुल साह, रावण बने धीरज महर और नारद बने हेम पाठक ने उम्दा अभिनय से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इससे पूर्व रामलीला का शुभारंभ मनोज सानी और विनोद कार्की ने किया। वहां पर अध्यक्ष मनोहर पंचपाल, राजेंद्र कार्की, केदार महर, जीवन वर्मा आदि मौजूद रहे।