{"_id":"6a9725eb5889585ca107014a","slug":"hearing-of-all-42426-sir-notices-completed-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-127732-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एसआईआर के सभी 42,426 नोटिसों की सुनवाई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एसआईआर के सभी 42,426 नोटिसों की सुनवाई पूरी
Wed, 02 Sep 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी सभी 42,426 नोटिसों की सुनवाई पूरी कर ली गई है। एडीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दावे-आपत्तियों की प्रगति की समीक्षा की।
मंगलवार को डीएम एनएस नबियाल की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र में 18,905 और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 23,521 नोटिस जारी किए गए थे। सभी नोटिस संबंधित मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं और उनकी सुनवाई भी शत-प्रतिशत पूर्ण हो गई है। बैठक में मतदाता सूची में संशोधन से संबंधित आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया भी जारी होने की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा प्रतिनिधि रवि करायत, कांग्रेस के अर्जुन भट्ट आदि मौजूद रहे।