{"_id":"618d678e8d0af574bb4ecd5e","slug":"ramleela-in-kanda-bageshwar-news-hld44423880","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयसु दीजै कृपा निधाना तोड़ूं में शंकर चाप पुराना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयसु दीजै कृपा निधाना तोड़ूं में शंकर चाप पुराना...
धरमघर की रामलीला में एक दूसरे को माला पहनाते श्रीराम और सीता।
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
धरमघर/कांडा। धरमघर और कांडा की रामलीला में सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। बढ़ती ठंड के बाद भी बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कपकोट और कांडा की रामलीला में धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। जब सारे राजा धनुष को उठाने में असमर्थ रहते हैं तो भगवान राम ऋषि विश्वामित्र से आज्ञा मांगते हुए कहते हैं कि आयसु दीजै कृपा निधाना, तोड़ूं में शंकर चाप पुराना, आयसु होय विनय अस करहूं, भंजी चाप नृप संशय हरहूं। मुनि विश्वामित्र भगवान राम को शिव धनुष में प्रत्यंचा चढ़ाने की आज्ञा देते हैं। भगवान राम धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं, धनुष टूट जाता है।
विज्ञापन
धनुष टूटने के बाद आक्रोशित परशुराम जनक दरबार में पहुंचते हैं। परशुराम और लक्ष्मण के बीच संवाद होता है। मुख्य अतिथि विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण थे। राम की भूमिका भरत महर, लक्ष्मण प्रांजल वर्मा, सीता राहुल साह, परशुराम हेम पाठक, जनक परसी लाल वर्मा, दशरथ मनोहर पंचपाल, रावण की भूमिका धीरज महर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।