फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rainka Soupi won in Intermediate and Saniudiar won in High School

Bageshwar News: इंटरमीडिएट में राइंका सूपी, हाईस्कूल में सानिउडियार ने मारी बाजी

Thu, 15 May 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 15 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rainka Soupi won in Intermediate and Saniudiar won in High School
बागेश्वर। सीबीएसई पैटर्न पर संचालित हो रहे जिले के छह अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का प्रदर्शन हर साल बेहतर होता जा रहा है। इस साल इंटरमीडिएट में चार विद्यालयों का इंटर का परीक्षाफल 90 प्रतिशत से अधिक रहा है। हालांकि हाईस्कूल के परीक्षाफल में अब भी काफी सुधार की गुंजाइश है।
विज्ञापन

मंगलवार को घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में राइंका वज्यूला का इंटर का परीक्षाफल 95.08 जबकि हाईस्कूल का 35.18 प्रतिशत रहा। राइंका भटखोला में इंटर के 78.37 प्रतिशत जबकि हाईस्कूल में 40.57 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। राइंका अमस्यारी का इंटर का परीक्षाफल 95.56, हाईस्कूल का 63.16 प्रतिशत रहा। राइंका सानिउडियार में इंटर में 96.96 और हाईस्कूल में 90.5 छात्र-छात्राएं सफल रहे। राइंका सूपी का इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 98, हाईस्कूल का 55 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

राइंका स्यांकोट में इंटर में 67 हाईस्कूल में 56 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। राइंका वज्यूला के प्रभारी प्रधानाचार्य दीपक आर्या, अमस्यारी के हरेंद्र नेगी, सूपी के मोहन प्रकाश, स्यांकोट की कुसुम जोशी, सानिउडियार के भुवन चंद्र पाठक और राइंका भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा ने सफल परीक्षार्थियों को भविष्य केे शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सुविधाएं मिलती तो बेहतर होता परिणाम

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का हाल भी अन्य सरकारी स्कूलों के समान ही है। विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न लागू होने के बाद शिक्षकों की कमी दूर होेने समेत अन्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। सूपी, स्यांकोट के विद्यालयों में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान जैसे अहम विषयों के शिक्षक तक नहीं है। बावजूद इसके विद्यार्थियों ने स्वाध्याय से सीबीएसई पैटर्न की परीक्षाओं में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह अच्छा ही कहा जाएगा।


कोट
अटल उत्कृष्ट स्कूलों में इंटर का परीक्षाफल बेहतर रहा है, हाईस्कूल का रिजल्ट अब भी उत्साहजनक नहीं है। हाईस्कूल में वज्यूला का परीक्षाफल चिंताजनक है। सूपी, स्यांकोट, सानिउडियार में शिक्षकों की कमी के बावजूद अच्छा परिणाम मिला है। स्कूलों में शिक्षकोंं की कमी को जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा। - जीएस सौन, सीईओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed