फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rail network enlarged in Uttarakhand

उत्तराखंड में बढ़े रेल नेटवर्क

Mon, 27 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 27 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rail network enlarged in Uttarakhand
उत्तराखंड में बढ़े रेल नेटवर्क - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन निर्माण की उपेक्षा से नाराज संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। सभी सदस्यों ने रेल लाइन का निर्माण होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। रविवार को तहसील परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिस रेल लाइन का वर्ष 1912 में सर्वे किया गया, उसका अभी तक निर्माण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन सामरिक महत्व की रेल लाइन है। इससे पहाड़ से हो रहे पलायन पर भी अंकुश लगेगा।

विज्ञापन


इसलिए केंद्र सरकार को जल्दी इसका निर्माण करना चाहिए। बैठक में तहसील परिसर में रिक्त चल रहे सब रजिस्ट्रार के पद को भरने, नवसृजित तहसीलों में स्टाफ की कमी, दफौट स्यालडोबा अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती करने की मांग उठाई गई। बैठक में नदीगांव-कफलखेत, मजियाखेत बड़ेत सड़क निर्माण से गिरे मलबे के कारण घरों को पैैदा हो रहे खतरे के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के महामंत्री खड़क राम आर्या के संचालन में आयोजित बैठक में हयात सिंह मेहता, प्रवीण सिंह दफौटी, प्रताप गड़िया, मोहन चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह पिलख्वाल, खीम सिंह मेहता, सोबन सिंह, मनोज प्रहरी, सूरज चौबे, किशन राम, भुवन चंद्र जोशी, दयाकृष्ण जोशी, डुंगर सिंह नेगी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, विद्या कांडपाल, डीके जोशी, मीरा रौतेला, तायरा बानो, ललिता असवाल, सरस्वती, हेमा जोशी, पुष्पा, तुलसी मेहता, मालती आदि थेे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed