फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Radiologist in Bageshwar

बागेश्वर में रेडियोलॉजिस्ट ने कार्यभार ग्रहण किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Radiologist in Bageshwar
बागेश्वर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच करतीं डॉ. अनुराधा नेगी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराधा नेगी ने मंगलवार को जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिला अस्पताल में जुलाई से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली था। सीएमएस डॉ, एलएस टोलिया रेडियोलॉजिस्ट का कार्य भी कर रहे थे। वह बीते 30 सितंबर सेवानिवृत्त हो गए। तब से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. अनुराधा टिहरी से स्थानांतरित होकर आईं हैं। उन्होंने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर अल्ट्रासाउंड मशीनों की जानकारी ली। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एएम शर्मा ने बताया कि डॉ. अनुराधा ने बुधवार और बृहस्पतिवार को अवकाश लिया है। अब वह शुक्रवार से मरीजों को देखेंगी। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से लोग परेशान थे। बृहस्पतिवार को रानीखेत से आए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हर्षवर्धन ने जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए थे। उधर, बैजनाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जून से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है। रेजियोलॉजिस्ट न होने से लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए अल्मोड़ा जाना पड़ रहा है। हाल में जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता निखुर्पा भी मरीजों को देखने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed