फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Provide lump-sum rations to the needy

जरूरतमंदों को 14 तक एकमुश्त राशन उपलब्ध कराएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Provide lump-sum rations to the needy
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेतीं प्रभारी मंत्री रेखा आर्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने जिला पूर्ति अधिकारी को गरीब, मजदूर और असहाय लोगों को 14 अप्रैल तक का एकमुश्त राशन देने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कोरोना संक्रमण के लिए जिले में किए उपायों के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को शाबासी दी। कहा कि जिले में एक भी संक्रमित व्यक्ति का न होना चुस्त और दुरुस्त होने का प्रमाण है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में किए गए उपायों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में असंगठित मजदूरों को खाद्यान की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कस्बाई बाजारों में खाद्यान सामग्री की कमी का मामला उठाया। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मनमाने दाम वसूलने का भी मामला उठाया। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि पूर्ति विभाग जरूरत के अनुसार लोगों तक राशन नहीं पहुंचा पा रहा है। इस पर मंत्री ने 14 अप्रैल तक का राशन एकमुश्त देने के निर्देश दिए। डीएम रंजना राजगुरु और एसपी रचिता जुयाल ने जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला अस्पताल की अव्यवस्था का सवाल उठा
बागेश्वर। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं का मामला उठाते हुए कहा कि अस्पताल में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर तक की व्यवस्था नहीं है। इस पर मंत्री ने तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अस्पताल के सीडीओ डीडी पंत ने बताया कि व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की खरीद की जा रही है। सीएमओ डॉ. बीएस रावत ने बताया कि विभाग के पास पांच हजार मास्क पहले से थे। 20 हजार और मंगा लिए गए हैं। 544 सैनिटाइजर हैं। 305 पीपीई किट जिलेभर में उपलब्ध हैं। बताया कि जिले से पांच संदिग्ध लोगों के सैंपल भेजे गए थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संवाद
-
जिले में कोई जमाती नहीं
बागेश्वर। एसपी रचिता जुयाल ने मंत्री को बताया कि जिले से कोई भी व्यक्ति जमात में नहीं गया और न वहां से कोई यहां आया है। बताया कि तब्लीगी जमात में शामिल लोगों की पूरी सूची उन्होंने मंगाई, उसमें कोई भी जिले का व्यक्ति शामिल नहीं है। इसकी पूरी पड़ताल कर ली गई है। संवाद

-
जिले में 2900 लोग होम क्वारंटीन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने मंत्री को बताया कि जिले में बाहरी क्षेत्र से लौटे करीब 2900 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनमें से करीब 800 लोगों की 10 दिन की अवधि पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 22 विदेशी नागरिक हैं। जिन्हें होटलों, गेस्टहाउसों में क्वारंटीन किया गया है। हाल में फ्रांस के दो नागरिकों को स्वदेश भेजा गया है। जिले में 120 विभिन्न राज्यों के सैलानी हैं, जिनकी पूरी व्यवस्था की जा रही है। होम क्वारंटीन किए गए लोगों पर सख्त निगाह रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed