फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest of Asha Worker

देशव्यापी मांग दिवस को बागेश्वर की आशाओं का भी समर्थन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Protest of Asha Worker
बागेश्वर। ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स के आह्वान पर देशभर में मनाए गए मांग दिवस को जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। आशाओं ने कार्यक्षेत्र और घरों में तख्तियों पर विभिन्न मांगों को लिखकर प्रदर्शन किया। सरकार से आशा कार्यकर्ताओं की सभी समस्याओं का निदान जल्द करने की मांग की।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में जिला अस्पताल में आशाओं ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यक्षेत्र और घरों पर रहकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आशाओं के पास पहले से ही कई अहम जिम्मेदारियां हैं, कोरोना काल में उनका कार्य अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के साथ सीमित संसाधनों के बावजूद कोरोना मरीजों की देखभाल और संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी निष्ठा से कर रही हैं। कहा कि कार्य और महंगाई बढ़ने के साथ खर्चा भी बढ़ता जा रहा है, इसके बावजूद सरकार उनके न्यूनतम वेतन की मांग के प्रति उदासीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाओं ने न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने, कोविड ड्यूटी के दौरान सभी आशाओं का बीमा करवाने, नियमितीकरण की मांग को जल्द पूरा करने और कोविड भत्ता दिलाने की मांग की। इस मौके पर मंजू हरड़िया, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed