{"_id":"60e491258ebc3e297d420cc0","slug":"protest-for-the-road-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4302722179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में सड़क के ‘दर्शन’ के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में सड़क के ‘दर्शन’ के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
बागेश्वर। कारगिल युद्ध में शहीद रमेश सिंह परिहार के गांव डुंगरगांव का मोटर मार्ग से मिलान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कर्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द अवशेष सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर अनशन करने की चेतावनी दी।
डुंगरगांव के लिए रुनीखेत-गांधी ग्राम अमतौड़ा-दाड़िमठौक मोटर मार्ग का निर्माण 2011-12 से शुरू हुआ था। अमतौड़ा के बेलता तक छह किमी सड़क बनने के बाद 2014 से निर्माण कार्य बंद है। मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर शहीद के परिवार और ग्रामीणों ने आमरण अनशन भी किया था। इसके बावजूद सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला कार्यालय में प्रदर्शन कर जल्द मोटर मार्ग निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर गांव तक मोटर मार्ग नहीं बना तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में भगवत सिंह, मोहन सिंह, मोहनी देवी, पूजा देवी, माधवी देवी, सुमन देवी, अनीता परिहार, शांति देवी आदि मौजूद रहे।
अनुसूचित जाति बहुल चामी तक जल्द बने सड़क
बागेश्वर। अनुसूचित जाति बहुल गांव चामी के ग्रामीणों ने भी सड़क की मांग तेज कर दी है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिला कार्यालय में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने क्वैराली-सात रतबे मोटर मार्ग से आयुर्वेदिक अस्पताल चामी होते हुए भयेड़ी तक जल्द मोटर मार्ग बनाने की पुरानी मांग दोहराई। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार सड़क की मांग को लेकर ज्ञापन और धरना-प्रदर्शन करने केे बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। विभाग, प्रशासन और शासन की ओर से झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने 60 दिन के भीतर मोटर मार्ग निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी। इस मौके पर सतीश पांडेय, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।