{"_id":"624203c7f055bc2c232790a0","slug":"protest-for-service-extention-bageshwar-news-hld457727228","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा विस्तार की मांग को उपनल कर्मियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा विस्तार की मांग को उपनल कर्मियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। कोविड काल में तैनात किए गए उपनल संविदा कर्मचारियों ने सेवा से हटाने के निर्णय पर कड़ी नाराजगी जताई है। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
कोविड उपनल कर्मचारियों ने सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कर्मचारियों ने रविवार को सीएमओ कार्यालय में धरना देकर आंदोलन शुरू किया था। उपनल कर्मियों का कहना है कि पिछले दो साल से 85 कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी निष्ठा से सेवा दे रहे हैं। अब महामारी का असर कम होने पर विभाग ने जनवरी से मानदेय नहीं दिया है और सेवा से भी हटाने की बात कही जा रही है। कर्मचारियों ने मार्च में खत्म हो रही सेवा को विस्तार देते हुए आगे बढ़ाने या स्वास्थ्य विभाग की किसी इकाई में समायोजित करने की मांग की। वहां पर चंदन लाल, गौरव बोरा, आनंद प्रसाद, रोहित पंत, सुरेंद्र प्रसाद, दीपा देवी, नीलम, रेखा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।